{"_id":"66636141d58e0347f400f264","slug":"business-is-getting-affected-due-to-non-stoppage-of-express-trains-auraiya-news-c-211-1-aur1005-113072-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव न होने से व्यापार हो रहे प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव न होने से व्यापार हो रहे प्रभावित
विज्ञापन
अछल्दा। कस्बा स्थित रेलवे स्टेशन पर इन दिनों एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं है। कई सालों से की जा रही मांग पर रेलवे और संबंधित अधिकारियों द्वारा ध्यान न दिए जाने से व्यापारी तबके में खासी नाराजगी बनी हुई है। उनकी मानें तो एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव न होने से कस्बे में व्यापार पर काफी प्रभाव पड़ने लगा है।
रेलवे स्टेशन पर कोरोना काल से पहले 13008 एवं 13007 उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस, 15483 एवं 15484 महानंदा एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव होता था। उस समय भी यहां के लोग रात में एक्सप्रेस ट्रेन की ठहराव की मांग कर रहे थे, लेकिन कोरोना काल के बाद इन दोनों ट्रेनों का भी स्टापेज रेलवे स्टेशन पर बंद कर दिया गया। तब से अभी तक जनप्रतिनिधियों से लेकर रेलवे के आलाधिकारियों से क्षेत्रीय लोग एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग कर रहे है।
-- -- -- -- -- -- व्यापारियों की बात -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
रात में आने-जाने में होती दिक्कत
फोटो07एयूआरपी 24- संदीप सोनी
सराफा व्यापारी संदीप सोनी का कहना है कि स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन के अलावा कोई एक्सप्रेस नहीं है। जिससे दोपहर में या रात में आने-जाने में स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कोरोना में बंद हुई थी महानंदा
फोटो07एयूआरपी 25- विपिन अग्रवाल
परचूनी व्यापारी विपिन पोरवाल ने बताया कि कोरोना से पहले महानंदा एक्सप्रेस रुकती थी। इससे कानपुर जाने में आसानी होती थी। कोरोना समय से बंद हुई एक्सप्रेस से व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव से बढ़ेगा व्यापार
फोटो07एयूआरपी 26- रमन सेंगर
रमन सेंगर का कहना है कि एक्सप्रेस ट्रेन रुकने से कस्बे में व्यापार तेजी से बढ़ेगा। सरकार को महानंदा एक्सप्रेस व गोमती एक्सप्रेस का ठहराव स्टेशन पर देना चाहिए।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
कानपुर व दिल्ली बाजार जा सकेंगे व्यापारी
फोटो07एयूआरपी 27- अनिल पांडे
इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी अनिल पांडे ने बताया कि एक्सप्रेस ट्रेन रुकने से कानपुर, दिल्ली बाजार करने में काफी राहत मिलेगी। इसलिए सरकार को एक्सप्रेस ट्रेन स्टेशन पर दी जाने चाहिए।