फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bus service for Baraunakala will start again in June

Auraiya News: बरौनाकला के लिए जून में फिर से बस सेवा

Sat, 24 May 2025 05:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 24 May 2025 05:59 PM IST
विज्ञापन
Bus service for Baraunakala will start again in June
दिबियापुर नहर पुल पर फर्राटा भरते वाहन। संवाद - फोटो : दिबियापुर नहर पुल पर फर्राटा भरते वाहन। संवाद
औरैया। करीब एक साल से बंद चल रही बरौनाकला बस सेवा का संचालन फिर से शुरू होगा। जिले के इटावा व कन्नौज सीमा से सटे एरवाकटरा क्षेत्र के लोगों के लिए यह बस सेवा काफी राहत देने वाली रहेगी।
विज्ञापन


एरवाकटरा क्षेत्र के लोगों की ओर से इसे चलाने की मांग भी की जा रही थी। जून माह से यहां बसें शुरू हो जाएंगी। दिबियापुर कस्बे में नहर पुल के क्षतिग्रस्त होने की संभावना पर एक साल पहले प्रशासन ने हाइटगेज लगवाते हुए भारी वाहनों पर रोक लगा दी थी। जिसके बाद रोडवेज की मुश्किलें बढ़ गई थीं।
विज्ञापन


बरौनाकला जाने वाली रोडवेज बस को बिझाई होते हुए ग्रामीण क्षेत्र से दौड़ाया गया था। ऐसे में यात्रियों की संख्या में गिरावट आ गई थी। मजबूरन डिपो को राजस्व घाटे के चलते बस बंद करनी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पिछले दिनों दिबियापुर नहर पुल पर नए पुल का निर्माण पूरा होने के साथ ही वाहनों का आवागमन शुरू होने पर एक बार फिर से डिपो ने बरौनाकला बस चलाने की तैयारी बनाई, लेकिन कर्मियों की कमी यहां पर खल रही थी। निगम की ओर से अब 19 संविदा महिला परिचालकों की तैनाती औरैया में की गई है।


इस तैनाती के तहत मेडिकल पूरा होने के साथ 12 दिवसीय प्रशिक्षण होना है। यह प्रशिक्षण पूरा होते ही जून माह में बरौनाकला बस सेवा शुरू की जाएगी। डिपो की सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अपर्णा मीनाक्षी ने बताया कि बरौनाकला बस सेवा जल्द शुरू की जाएगी। महिला परिचालकों की तैनाती हो गई है। प्रशिक्षण के बाद इस रूट पर बसें दौड़ाईं जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed