फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bus fares on local routes will soon be reduced.

Auraiya News: लोकल रूटों पर जल्द घटेगा बसों का किराया

Mon, 27 Oct 2025 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 27 Oct 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Bus fares on local routes will soon be reduced.
फोटो-05- बरौनाकला जाने के लिए डिपो की कार्यशाला में खड़ी बस। संवाद
औरैया। कम किराया वहन हो इसके लिए लोग डग्गामार वाहनों का सहारा लेते हैं लेकिन अब रोडवेज डिपो भी लोकल रूटों का किराया कम करेगी। प्रदेश सरकार ने लोकल रूटों पर चलने वाली बसों को जनता सेवा का अमलीजामा पहनाया है जिसे जल्द ही डिपो की ओर से जिले में प्रभावी किया जाएगा। लोकल रूटों पर चलने वाली बसों का किराया अब कम हो जाएगा।
विज्ञापन

जिले के लोकल रूटों में बरौनकला व बिधूना के लिए औरैया से बस जाती है। ये बसें जिले में आवागमन के लिए काफी हद तक लाइफलाइन का काम करती हैं। औरैया व ककोर मुख्यालय के लिए लोग इन्हीं बसों को सहारा लेते हैं। अब इन दोनों रूटों पर डिपो मिनी बसें चलाएगी जिसे जनता सेवा का नाम दिया जाएगा। इन बसों का किराया लंबी दूरी के मानकों के मुकाबले कम होगा। डिपो की ओर से पांच मिनी बसों की डिमांड भी शासन में भेजी गई है। नवंबर में इन बसों की खेप आने की उम्मीद जताई जा रही है। जिनके आने के बाद डिपो प्रशासन किराए का निर्धारण करेगा।
विज्ञापन

जानकार बताते हैं कि लोकल रूट पर मिनी बसों के संचालन व कम किराए की सौगात से लोग डग्गामार वाहनों का सहारा नहीं लेंगे। चूंकि कम किराए को लेकर लोग डग्गामार वाहनों की सवारी करते हैं। बसों में भी कम किराए की सुविधा हो जाने के बाद उन्हें मुफीद व वाजिब किराए की सौगात मिल जाएगी। एआरएम अपर्णा मीनाक्षी ने बताया कि जनता सेवा को लेकर मिनी बसों के आने का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद लोग कम किराए पर लोकल रूटों पर आवागमन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed