{"_id":"6183b40e9bd290433d37eca5","slug":"bus-civic-auraiya-auraiya-news-knp6621650141","type":"story","status":"publish","title_hn":"घंटों इंतजार के बाद मिली बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घंटों इंतजार के बाद मिली बस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। त्योहार पर यात्रियों से राजस्व वसूली और उन्हें बेहतर सुविधाएं देने के लिए तैयार की गई रणनीति गुरुवार को धरी रह गई। यात्रियों को घंटों इंतजार के बाद बसें मिलीं। इधर डग्गामार वाहनों ने यात्रियों से मनमाफिक किराया भी वसूल किया।
बतादें कि शासन ने त्योहार को देखते हुए बेहतर ढंग से बसों का संचालन करने के निर्देश दिए थे। औरैया डिपो के अधिकारियों ने राजस्व वसूली और यात्रियों की सुविधाओं के लिए लंबे मार्गों के साथ ही लोकल मार्ग पर भी बसों के संचालन की रणनीति बनी थी। गुरुवार सुबह से ही सुभाष चौराहा, रोडवेज बस स्टेंड और यमुना रोड पर सवारियों की जबरदस्त भीड़ रही। आलम यह रहा कि दिल्ली की बसें से समय से मिलीं, लेकिन कानपुर, उरई, कन्नौज, इटावा, रसूलाबाद जाने के लिए यात्रियों को घंटो इंतजार करना पड़ा।
क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर, रसूलाबाद जाने वाले मार्ग पर सवारियों को देखते हुए एक के बाद एक तीन बसों को डिपो के अधिकारियों ने निकाला। लेकिन कुछ ही दूरी चलने के बाद बस खराब होने से यात्री परेशान रहे। एआरएम रमाशंकर चौधरी ने बताया कि यात्रियों को बेहतर सुविधाओं के लिए बसों का संचालन किया गया। बताया सवारियों को देखते हुए लोकल मार्गों पर बसों की संख्या बढ़ाईं गईं हैं।