फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Burnt hut of priests of Shanidev temple, goods burnt

Auraiya News: शनिदेव मंदिर के पुजारियों की जली झोपड़ी, सामान जला

Thu, 25 May 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 25 May 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Burnt hut of priests of Shanidev temple, goods burnt
औरैया/रुरुगंज। कुदरकोट कस्बा के भयानक नाथ मंदिर के पास खेरे में बनी शनिदेव मंदिर के पुजारियों की झोपड़ी में बुधवार देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। पुजारियों ने किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाई। फायर ब्रिगेड ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब तक सारा सामान जल कर राख हो गया। पीड़ितों ने तहसील प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

शनिदेव मंदिर के पास खेरे में चेतनदास व मोहनदास झोपड़ी बनाकर रहते है। दोनों मंदिर में पुजारी है। चेतनदास ने बताया कि बुधवार रात 10 बजे के करीब खाना खाकर सो रहे थे। इसी बीच पास से निकली एलटी लाइन में हुए शार्ट सर्किट से चिंगारी झोपड़ी पर आ गिरी। देखते ही देखते उनकी झोपड़ी से लपटें उठने लगीं। जब तक आग बुझाने की कोशिश करते अंदर खाना बनाने के लिए रखे सिलिंडर में आग पकड़ ली और वह फट गया। इससे आग विकराल हो गई और बगल में रखी मोहनदास की झोपड़ी समेत एक अन्य झोपड़ी को चपेट में ले लिया। शोर सुन ग्रामीण दौड़कर आए। सभी ने आग बुझाने के लिए पानी डालने के साथ बिधूना फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
विज्ञापन

इसी बीच थानाध्यक्ष मूलेंद्र चौहान भी पुलिस बल के साथ जा पहुंचे। पुलिस ने पुजारियों को सुरक्षित किया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाने की कोशिश की। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से चार पंखे, तख्त, चारपाई, तीन साइकिल समेत अनाज, कपड़े बिस्तर व बर्तन जलकर राख हो गए। पीड़ितों ने तहसील प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। तहसीलदार बिधूना जीतेश वर्मा ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच करा कर पीड़ितों को हरसंभव मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिनों से हो रही थी शार्ट सर्किट, कर चुके थे शिकायत
पुजारी मोहनदास ने बताया कई दिनों से खंभे के पास लगी केबल में शार्ट सर्किट हो रही थी। इसकी जानकारी स्थानीय लाइनमैन के साथ बिजली विभाग के अधिकारियों को दी। मगर किसी ने इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया। जिससे बुधवार रात आगजनी की घटना हो गई। जेई अरविंद कुमार यादव ने बताया कि इस मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed