फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bundelkhand Expressway,pradarshan,auraiya news

सैकड़ों ग्रामीणों ने रुकवाया बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का काम

Fri, 24 Dec 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bundelkhand Expressway,pradarshan,auraiya news
अयाना। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर अंडरपास और सर्विस रोड बनाने की मांग पूरी न होने पर गुस्साए ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। वाहनों को रोककर हाईवे पर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। हंगामे की जानकारी पर पहुंची पुलिस और तहसील प्रशासन के अधिकारी उन्हें समझाते रहे। शाम को ग्रामीणों को आश्वासन देकर घर भेजा जा सका।
विज्ञापन

जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेस का 50 किलोमीटर हिस्सा गुजरता है। इसमें कई जगह निर्माण के दौरान अंडरपास व सर्विस रोड का निर्माण कराया गया है। मिहौली से यमुना नदी तक सर्विस रोड और अस्ता से नौरी राजपुर गांव के संर्पक के लिए अंडरपास बनाने की मांग ग्रामीण काफी समय से कर रहे हैं। ग्रामीणों ने अपर मुख्य सचिव से लेकर जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन भी दिए।
विज्ञापन

इधर, मांग पूरी न होती देख गुरुवार को नौरी, अस्ता और आसपास गांव के करीब दो सौ से अधिक ग्रामीण नौरी गांव के सामने निर्माणाधीन हाईवे पर जा पहुंचे और निर्माण कार्य रुकवा दिया। सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। निर्माण कार्य में लगे कई वाहनों को रोक दिया। हंगामे और वाहनों को रोकने की सूचना मिलते ही अयाना थाना प्रभारी श्रीकेश भारती पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण मांग पूरी न होने तक निर्माण कार्य शुरू न होने देने की बात कहते रहे। इसके बाद एसडीएम औरैया भी मौके पर जा पहुंचे। एसडीएम ने भी करीब दो घंटे तक लोगों को समझाया। इसके बाद शाम को ग्रामीण आश्वासन पर माने।

एसडीएम औरैया मनोज सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने यूपीडा के प्रोजेक्ट मैनेजर के नाम एक ज्ञापन दिया है। ग्रामीणों द्वारा की जा रही मांग के बाबत यूपीडा के अधिकारियों को जानकारी दी गई है। ग्रामीणों को समझाकर घर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed