फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bullies beat up farmer for not giving goonda tax

दबंग ने खेत पर पानी लगा रहे किसान को धुना

Sat, 21 Dec 2019 06:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
Bullies beat up farmer for not giving goonda tax
पिता रामकुमार के साथ शिकायती पत्र देने जाता पीड़ित कृष्ण कुमार। - फोटो : AURAIYA
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तालेपुर निवासी किसान ने दबंगों पर गुंडा टैक्स की मांग पूरी न कर पाने के चलते उसे व उसके पुत्र के साथ मारपीट करने व खेत पर खड़ी ट्राली ले जाने का आरोप लगाया है। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम तालेपुर निवासी कृष्ण बाबू पुत्र रामकुमार ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है। 20 दिसंबर की शाम लगभग चार बजे वह खेतों पर पानी लगा रहा था, तभी फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम केशमपुर निवासी कुछ दबंग उसके पास आए और 50 हजार रुपये गुंडा टैक्स की मांग करने लगे।
विज्ञापन

इस पर उसने रुपये देने से मना कर दिया तो दबंग गालियां देने लगे। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। इस दौरान दबंग ने हाथों में तमंचा लहराते हुए उसे डराया धमकाया। पीड़ित ने बताया कि जब उसे रुपये नहीं मिले तो जबरन खेत पर खड़ी ट्राली दूसरे के ट्रैक्टर में बांध ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं आरोपी ट्राली में रखे 30 लोहे के पाइप व जीन भी साथ ले गए। पीड़ित ने 112 नंबर पुलिस को फोन से सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल की। साथ ही घायल को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed