{"_id":"5daa07c48ebc3e013149a461","slug":"bullies-beat-up-a-wood-merchant-and-pay-cash-auraiya-news-knp5205951166","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ी व्यापारी को मारपीट कर दबंगों ने नगदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकड़ी व्यापारी को मारपीट कर दबंगों ने नगदी
विज्ञापन
औरैया। मोहल्ला रुहाई में गुरुवार की रात लकड़ी व्यापारी को कुछ दबंगों ने घेरकर रंगदारी मांगी। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर नगदी, सोने की चेन व अंगूठी लूट ली। जान से मारने की नीयत से फायर भी किया। घायल व्यापारी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मनगर निवासी शैलेंद्र शर्मा पुत्र मोतीलाल शर्मा ने लकड़ी का कारोबार करते हैं। कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि गुरुवार की रात करीब 10 बजे वह अपने साथी श्यामलाल पुत्र अजय कुमार के साथ मोहल्ला रुहाई से होकर जा रहे थे। तभी वहां पहले से घात लगाए बैठे कुछ दबंग लोगों ने उन्हें घेर लिया और 20 हजार रुपये रंगदारी की मांग करने लगे। उसने विरोध किया तो दबंगों ने उनके ऊपर रायफल तान दी। उन लोगों में से एक ने उसकी जेब में रखे 21 हजार पांच सौ रुपये नगद, सोने की चेन व एक अंगूठी लूट ली। तहरीर में कहा है कि लूटपाट का विरोध करने पर दबंगों ने उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच उन्हीं में से एक व्यक्ति ने रायफल से जान से मारने की नीयत से उनके ऊपर फायर झोंक दिया। इस पर वह झुक गया, जिससे जान बच गई। इसके बाद दबंग मारपीट करते हुए उसे घसीट कर ले जाने लगे। इसी बीच कुछ लोगों के पहुंच जाने पर दबंग उसे व उसके साथी को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
उधर, देर शाम कोतवाली पुलिस ने पीड़ित शैलेंद्र शर्मा की तहरीर पर मोहल्ला बैहनटोला निवासी पवन शुक्ला पुत्र कुनमुन शुक्ला, अनिल शुक्ला पुत्र रमेश चंद्र, सेतु शुक्ला पुत्र अनिल शुक्ला, प्रसून शुक्ला पुत्र कुनमुन शुक्ला, भागीरथ माहौर पुत्र नत्थू निवासी कसबा खानपुर के अलावा दो-तीन अज्ञात के खिलाफ घेर कर डकैती करना व मारपीट करने की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।