फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bull collided with Vande Bharat Express, front section damaged

वंदेभारत भारत एक्सप्रेस से सांड़ टकराया, आगे का हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त

Sat, 21 Dec 2019 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bull collided with Vande Bharat Express, front section damaged
फोटो 20 एयूआरपी 02-औरैया के अछल्दा रेलवे स्टेशन के पास क्षतिग्रस्त वंदे भारत एक्सप्रेस को सही करते ? - फोटो : AURAIYA
अछल्दा (औरैया)। दिल्ली से कानपुर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में सांड़ आ गया। हादसे के चलते वंदे भारत एक्सप्रेस के इंजन का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रेन के इंजन के क्षतिग्रस्त हिस्से को सही करने में रेलवे कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस बीच ट्रेन एक घंटे तक खड़ी रही। वहीं, नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस 20 मिनट खड़ी रही।
विज्ञापन

दिल्ली-हावड़ा रूट के अछल्दा रेलवे स्टेशन से शुक्रवार को सुबह 10:28 बजे दिल्ली से कानपुर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस जैसे ही रेलवे क्रॉसिंग से गुजरी। उसी दौरान पूर्वी केबिन की तरफ दुहल्ला गांव के पास डाउन रेलवे ट्रैक पर सांड़ वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेन के इंजन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सांड़ का शव इंजन में फंस गया। इस पर चालक ने फौरन इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को सिग्नल नम्बर 1115 पर रोक दिया। इसके बाद चालक ने ट्रेन के इंजन के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलते आला अफसरों को दी। इसके बाद रेलवे कर्मचारी की टीम मौके पर पहुंच गए। टीम ने इंजन के पीछे फंसे सांड़ के शव को मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने लोहे के तार से इंजन के क्षतिग्रस्त हिस्से को ठीक से बांधा। इसके बाद ट्रेन को 11:22 बजे गंतव्य को रवाना किया गया। इस बीच शताब्दी एक्सप्रेस को अछल्दा रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा। इस दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस तकरीबन एक घंटे व नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस 20 मिनट खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed