{"_id":"488addac22f83110efb52a4f3671a9c1","slug":"brother-sister-celebrated-bhai-duj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाइयों को तिलक लगा मनाया भैयादूज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाइयों को तिलक लगा मनाया भैयादूज
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Fri, 13 Nov 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भैया दूज पर बहनों ने अपने भाइयों के ललाट पर तिलक कर भाई की लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने इस दौरान अपनी बहनों को उपहार भेंट किया। दिबियापुर में जगह जगह लगे जाम ने भाइयों को अपनी बहनों के घर समय से पहुंचने में रुकावट पैदा की। कई स्थानों पर लगे जाम के कारण राहगीरों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
भैया दूज के पर्व को लेकर भाई बहनों में आज सुबह से ही खासा उत्साह देखने को मिला। छोटे बच्चों में यह उत्साह दोगुना दिखा। बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनके दीर्घायु की कामना की। इधर, टैंपुओं, बसों में खासी भीड़ दिखाई दी। भाइयों के अपने बहनों के घर समय से पहुंचने की जल्दबाजी ने दिबियापुर के नहर बाजार में जाम की स्थिति पैदा की। नहर बाजार में सुबह 8 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक भीषण जाम की स्थिति रही। जाम के चलते वाहन रेंग रेंग कर चलते नजर आए। एक बार जो जाम में फंसा वो घंटों बाद जाम से बाहर निकल पाया। जाम के चलते कई वाहन केंजरी से होकर दिबियापुर आते दिखाई दिए। केंजरी के ऊबड़ खाबड़ रास्ते पर फंसकर कई वाहन खराब भी हुए।