{"_id":"649093038e8a19dca20c1996","slug":"brother-in-law-on-taking-sister-in-law-hostage-report-of-kidnapping-on-three-including-auraiya-news-c-12-knp1075-294344-2023-06-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Auraiya Crime: साली को जीजा ने बनाया बंधक, पत्नी की देखरेख के नाम पर ले गया था आरोपी, तीन पर अपहरण की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya Crime: साली को जीजा ने बनाया बंधक, पत्नी की देखरेख के नाम पर ले गया था आरोपी, तीन पर अपहरण की रिपोर्ट
Mon, 19 Jun 2023 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 11:10 PM IST
सार
थाना प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि शिकायत पर तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नाबालिग को लाने के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही नाबालिग को वापस लाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
औरैया जिले में अछल्दा थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बेटी को बंधक बनाकर जबरन शादी कराने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की। शिकायत पर जीजा समेत तीन पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सुभानपुर निवासी राजाबेटी ने पुलिस अधीक्षक चारु निगम को शिकायती पत्र दिया। बताया कि 10 जून की सुबह उसका दामाद सुनील कुमार निवासी अलई थाना जसवंतनगर इटावा घर आया था। उसने बड़ी बेटी की तबीयत खराब होने की बात कह 17 वर्षीय छोटी बेटी को देखरेख के नाम पर ले गया।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि एक सप्ताह बाद जब उसने बेटी को भेजने की बात कही तो अभद्रता की। फोन से बात भी नहीं कराई। इस पर जब बेटी को परिजन लेने के लिए इटावा उसके घर पहुंचे तो बेटी को घर नहीं लाने दिया। पीड़िता का आरोप है कि दामाद सुनील, उसके भाई धर्मेंद्र व उसकी मां शीला देवी ने उसकी नाबालिग बेटी को बंधक बना लिया।
विज्ञापन
जबरन बेटी की शादी सुनील अपने छोटे भाई से कराना चाहता है। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि शिकायत पर तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नाबालिग को लाने के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही नाबालिग को वापस लाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।