फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Broken the railway boom by uncontrollable tractor

बेकाबू ट्रैक्टर की टक्कर से टूटा रेलवे बूम

Thu, 12 Feb 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Thu, 12 Feb 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
Broken the railway boom by uncontrollable tractor

रेलवे स्टेशन कंचौसी के पूर्वी किनारे पर स्थित क्रासिंग पर बुधवार सुबह क्रासिंग बंद होते समय तेज गति से निकल रहे ट्रैक्टर की टक्कर से बूम टूट गया। इस दौरान निकलने वाली ट्रेनों को कासन देकर धीरे-धीरे निकाला गया।

विज्ञापन


वहीं बूम टूटने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। दो घंटे की मशक्कत के बाद बूम ठीक होने के बाद ही वाहनों का आवागमन शुरू हो सका।
 
बुधवार को कसबा स्थित रेलवे स्टेशन के पूर्वी किनारे की क्रासिंग का बूम उस समय टूट गया, जब सुबह 11 बजे ट्रेन निकलने के दौरान क्रासिंग को बंद किया जा रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान एक तेज रफ्तार से आ रहा ट्रैक्टर वहां से गुजरा और बंद हो रही क्रासिंग का बूम ले उड़ा। अचानक बूम टूटने से स्टेशन पर हड़कंप मच गया। देखते ही देखते क्रासिंग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उसी दौरान सूचना पर पहुंचे टेक्निकल स्टाफ के कर्मचारियों ने स्टेशन से गुजर रही पुरी नीलकमल एक्सप्रेस, गोहाटी नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस एवं दादरी मालगाड़ी एक्सप्रेस को धीमे-धीमे पास कराया। बाद में क्रासिंग खुलने के बाद सड़क के दोनों तरफ खड़े वाहनाें को निकाला गया।


रेलवे पुलिस इंस्पेक्टर डीके राणा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला व बूम तोड़ने वाले ट्रैक्टर की तलाश शुरू करवा दी। सहायक स्टेशन मास्टर एसके दास ने बताया कि क्रासिंग का बूम टूटने की जानकारी है। इंजीनियराें की टीम को भेजकर बूम को ठीक कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed