{"_id":"3d36e61eb696964aa48c49b163808a31","slug":"broken-giving-the-railing-courting-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी पुल की रेलिंग दे रही मौत को दावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी पुल की रेलिंग दे रही मौत को दावत
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Fri, 31 Jul 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना नदी में पिछले कई दिनों से बढ़ रहे जलस्तर को देखने को लोगों की भीड़ पुल पर जमा हो रही है। यमुना पुल पर खड़े होने के स्थान पर पुल की टूटी रेलिंग लोगों के लिए खतरा साबित हो रही है। बावजूद इसके संबंधित विभाग ने रेलिंग टूटने के चार दिन बाद भी कोई सुध नहीं ली है।
विज्ञापन
शेरगढ़ घाट स्थित यमुना नदी पुल पर चार दिन पूर्व एक तरफ की रेलिंग का दो मीटर का हिस्सा टूट जाने से लोगों के लिए खतरा पैदा हो गया है। वहीं रात में निकलने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहनों के अलावा साइकिल से निकलने वाले राहगीरों के लिए कभी भी बड़ी मुसीबत खड़ी हो सकती है।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि पुल से गुजरते समय अचानक सामने से आने वाले वाहनों की रोशनी से चकाचौंध होने पर कोई भी टूटी रेलिंग से सीधे यमुना में जा सकता है।
वहीं चार दिनों से यमुना में पानी के बढ़े जलस्तर को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी यमुना पुल पर ही एकत्रित हो रही है। ऐसे में कोई भी धोखा खाकर किसी दुर्घटना का शिकार हो सकता है।
विज्ञापन
मजे की बात तो यह है कि पुल की रेलिंग टूटे चार दिन बीत चुके हैं। बावजूद इसके संबंधित विभाग के अधिकारियों ने इस ओर कोई भी ध्यान देने की जरूरत महसूस नहीं की है।
वहीं दो दिन पूर्व यमुना की बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी टूटी रेलिंग देखने के बाद भी कोई कदम नहीं उठाया है। इससे टूटी रेलिंग पुल से निकलने वालों की जान पर कभी भी आफत बन सकती है।