फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bright sunshine, mercury 44, hot winds blowing throughout the day

Auraiya News: चटख धूप, पारा 44, दिनभर पड़े गर्म हवा के थपेड़े

Wed, 21 May 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 21 May 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bright sunshine, mercury 44, hot winds blowing throughout the day
औरैया। तेज धूप और गर्म हवा के थपेड़ों से मंगलवार को लोग बेहाल रहे। सुबह 10 बजे ही 42 डिग्री तापमान हो गया था। धूप इतनी चटख हो गई कि सड़कों पर सन्नाटा हो गया।
विज्ञापन

दोपहर में तापमान भी बढ़कर 44 डिग्री सेल्सियस हो गया। वहीं, बिजली की आवाजाही ने भी लोग को परेशान किया। 25 मई से शुरू हो रहे नौतपा से पहले ही गर्मी तेज हो रही है। सुबह 8 बजते ही गर्म हवाओं के थपेड़े और तन झुलसाने वाली धूप से लोग घरों से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।
विज्ञापन

बिधूना प्रतिनिधि के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान 44 पर पहुंच गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 8-10 दिनों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ज्यादातर मरीज बुखार, उल्टी, पेट संबंधी बीमारी के हैं। वहीं, गर्मी में मोहल्लों में बिजली की ट्रिपिंग भी लोगों को परेशान कर रही है। कृषि विज्ञान केंद्र ग्वारी अछल्दा के मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट सिंह ने बताया कि मंगलवार को तापमान 44 डिग्री हो गया है। तापमान और बढ़ सकता है। हवाएं तेज चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed