फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Brick manufacturer committee meeting concluded

Auraiya News: ईंट निर्माता समिति की बैठक हुई संपन्न

Thu, 15 Aug 2024 02:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Brick manufacturer committee meeting concluded
औरैया। जनपद औरैया ईंट निर्माता समिति की बैठक बुधवार को जेके टावर होटल में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रवींद्र सिंह कुशवाहा ने की।
विज्ञापन

बैठक में जिंग जैक भट्टा व जीएसटी आदि विषयों पर विशेष रूप से चर्चा हुई। इस दौरान बैठक में जानकारी दी गइ कि लेबर ठेकेदारों का जिला समिति में रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य किया गया। बैठक के माध्यम से सभी सदस्यों ने उत्तर प्रदेश ईंट निर्माता समिति से अनुरोध किया है कि समय बढ़ाने का प्रयास निरंतर जारी रखा जाए। इसके लिए सभी सदस्यों ने दो वर्ष बढ़ाने की मांग की।
कानपुर देहात ईंट निर्माता समिति अध्यक्ष अनिल कुमार बंसल ने ऑॅल इंडिया ब्रिक फील्ड क्लिक व उत्तर प्रदेश ईंट निर्माता समिति का सदस्य बनने का सभी से आवाहन किया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय मित्तल ने सरकारी नीति पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रवींद्र सिंह ने कहा कि हम लोगों का करोड़ों रुपये लागत लगाने के बाद भी कोई सम्मान नहीं है। वहीं एक छोटी फैक्टरी चलाने वाला अपने आपको उद्योगपति की मान्यता देता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में अध्यक्षता कर रहे रवींद्र सिंह ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। कानपुर देहात ईंट निर्माता समिति अध्यक्ष अनिल कुमार बंसल व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार मित्तल, जयवीर सिंह, चंद्र मोहन चोपड़ा, हरिश्चंद्र वर्मा, गिरीश तिवारी, अनिल गुप्ता, सुनील दुबे, लाल दुबे, राजेश राजपूत, नीरज राजपूत, रामू कटियार, प्रशांत यादव, सरनाम शाक्य सहित एक सैकड़ा भट्टा मालिक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed