फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Break the lock laughed million property

ताला तोड़ दो लाख की संपत्ति उड़ाई

Mon, 04 May 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Mon, 04 May 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
Break the lock laughed million property

सूने घर का ताला तोड़ चोर करीब दो लाख की संपत्ति उठा

विज्ञापन
ले गए। परिजन शादी समारोह में शामिल होने छिबरामऊ गए थे। सूचना मिलने पर पहुंची पीड़ित ने कोतवाली में चोरी की तहरीर दी है।

किशनी रोड स्थित जयपुरम कालोनी धान मील के समीप मीना देवी पत्नी सुरेंद्र कुमार परिजनों के साथ रहती हैं। इनका पूरा परिवार मकान में ताला लगाकर 2 मई को छिबरामऊ में रिश्तेदार के यहां आयोजित शादी समारोह में गया था। सोमवार को शादी समारोह से वापस लौटीं तो देखा कि घर के मेन गेट का ताला टूटा था।

घर के अंदर जाकर देखा तो सभी दरवाजों तथा सेफ के ताले टूटे थे और सामान बिखरा पड़ा था। यह देख मीना के होश उड़ गए। चोरी की सूचना पाकर आसपास के लोग भी आ गई।

मीना ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि चोर सोने की चेन, 3 अंगूठी, 4 जोड़ी चांदी की पायल, चांदी की करधनी, सोने के टाप्स, नाक की बाली, झुमकी और 16 हजार रुपये ले गए हैं। इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने बताया के मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed