आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की शिक्षा में रुकावट न आए, इसके लिए रविवार को समाजसेवियों ने निशुल्क पुस्तक बैंक का शुभारंभ किया। यहां जरूरतमंद छात्रों के लिए 15 हजार पुस्तकों को रखा गया है।
रविवार को संवेदना ग्रुप द्वारा महावीरगंज स्थित नारायणी आश्रम में निशुल्क पुस्तक बैंक का शुभारंभ राजीव पोरवाल प्रवक्ता ऑक्सफोर्ड महाविद्यालय दिल्ली, धर्मेंद्र सिंह तोमर आरबीएस कॉलेज आगर, अनिल दीक्षित, पीके शुक्ला, अजय अंजाम, गीता चतुर्वेदी, डॉ. गोविंद द्विवेदी, प्रवीण उपाध्यक्ष, डॉ. गौरव वर्मा, नितिन गुप्ता आदि ने एक साथ दीप प्रज्वलित कर किया।
संगठन के सह संस्थापक अनुपम पोरवाल एवं संरक्षक संजीव पोरवाल ने बताया कि 15 हजार से अधिक पुस्तकें हैं। इस मौके पर संतोष विश्नोई, सौरभ कुमार, ऋषभ पोरवाल, अखिलेश पोरवाल, राजेश पोरवाल, गोपाल पांडे, ललित तिवारी, प्रवीण पाल, नोमान खालिद, आसिफ मिर्जा, मयंक गुप्ता, किशन भाई, रंजन पोरवाल आदि मौजूद रहे।