फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bone pain increases in the cold

Auraiya News: ठंड में बढ़ रहा हड्डियों का दर्द और जकड़न

Tue, 13 Jan 2026 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 13 Jan 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Bone pain increases in the cold
फोटो-3-जिला अस्पताल में पर्चा काउंटर पर लगी मरीजों की भीड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। ठंड बढ़ते ही कूल्हे, घुटनों और कमर दर्द की समस्या तेजी से बढ़ने लगी है। खासकर ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों का क्षरण) से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में हर दिन 15 से 20 मरीज सिर्फ हड्डियों के दर्द और जकड़न की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। इनमें अधिकांश बुजुर्ग, महिलाएं और लंबे समय से दवाएं लेने वाले मरीज शामिल हैं।
जिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती न होने के कारण मरीजों को मजबूरी में मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है। इससे मरीजों को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। कई मरीज सुबह जिला अस्पताल पहुंचते हैं, वहां से रेफर होने के बाद मेडिकल कॉलेज की दौड़ लगानी पड़ती है। चिकित्सकों के अनुसार ठंड के मौसम में मांसपेशियां सिकुड़ जाती हैं, इससे जोड़ों में जकड़न और दर्द बढ़ जाता है। ऑस्टियोपोरोसिस से पीड़ित मरीजों की हड्डियां पहले से कमजोर होती हैं, ऐसे में ठंड उनका दर्द और बढ़ा देती है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. माया शंकर का कहना है कि 45 वर्ष के बाद महिलाओं में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी तेजी से बढ़ती है। इसके चलते हड्डियां धीरे-धीरे कमजोर होने लगती हैं। गिरने से भी फ्रैक्चर का खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed