{"_id":"6a552c3fa1e8324dfc0286ee","slug":"body-of-retired-sub-inspector-found-auraiya-news-c-211-1-ka11004-148102-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक का शव मिला
Mon, 13 Jul 2026 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के गांव कल्याणपुर जागू में सोमवार रात एक सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक का शव खेत में आम के पेड़ से लटका मिला।
गांव निवासी 70 वर्षीय श्याम सिंह सोमवार शाम घर से निकल गए थे। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। रात करीब 8:50 बजे सूचना मिली कि उनका शव खेत में आम के पेड़ से लटका हुआ है।
मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें नीचे उतारा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना ले गए। रात करीब 10:15 बजे अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी विनेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)