{"_id":"654685dac355be430306c079","slug":"body-of-accountants-wife-found-hanging-auraiya-news-c-12-knp1075-463838-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: लेखपाल की पत्नी का शव फंदे से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: लेखपाल की पत्नी का शव फंदे से लटका मिला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर। कल्याणपुर के महाबलीपुरम में शुक्रवार की देर रात सिद्धार्थनगर के इतावा तहसील में लेखपाल पद पर तैनात देवेंद्र कुमार की पत्नी उमा (26) का शव फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आराेप लगा थाने में तहरीर दी है।
मूलरूप से औरैया के अजीतमल निवासी कमलेश बाबू ने बेटी उमा की शादी 10 माह पहले कन्नौज के इंदरगढ़ निवासी लेखपाल देवेंद्र कुमार से की थी। देवेंद्र पत्नी उमा, बड़े भाई अनिल व भाभी रानी के साथ महाबलीपुरम में किराये के मकान में रहते थे। अनिल परिवार संग ग्राउंड फ्लोर में रहते हैं और देवेंद्र प्रथम तल पर पत्नी के साथ रहते थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात जब भूकंप के झटके महसूस हुए तो मोहल्ले के लोग घरों के बाहर निकल आए। उमा बाहर नहीं निकली। तब जेठानी रानी को उठाने के लिए कमरे में गईं तो उमा का शव फंदे से लटका मिला। शनिवार को मौत की सूचना पर पहुंचे मायकेवालों ने पति, जेठ-जेठानी पर आरोप लगाते हुए बताया कि अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। विरोध करने पर पीटते थे। बेटी ने कई बार फोन पर जानकारी दी थी। आरोप है कि ससुरालियों ने हत्या के बाद शव को फंदे से लटका दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, ससुरालवाले सुसाइड की असल वजह नहीं बता सके।