फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Board exam over, now practical preparation

बोर्ड परीक्षा खत्म, अब प्रैक्टिकल की तैयारी

Sun, 17 Apr 2022 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Board exam over, now practical preparation
औरैया। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की लिखित परीक्षा समाप्त होने के बाद अब विभाग प्रयोगात्मक परीक्षा की तैयारी में जुट गया है। विभाग के लिए सबसे बड़ी चुनौती स्कूलों की लैब दुरुस्त कराना होगा। जब लैब ही सही नहीं होगी तो छात्र प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तैयारी कैसे पूरी करेंगे। हकीकत यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकतर स्कूलों में प्रयोग करने के लिए लैब में न ही उपकरण है और ही केमिकल। छात्रों को सिर्फ फाइलें बनवाकर ही परीक्षाओं को संपन्न कराकर कोरम पूरा करा लिया जाता है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में पहली बार ऐसा हो रहा है कि लिखित परीक्षा के बाद प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जाएंगी। जिले में 37 सरकारी, 58 सहायता प्राप्त और वित्त विहीन के 295 स्कूल जिले में संचालित हैं। इसमें वित्तविहीन व सरकारी के कुछ स्कूलों को छोड़कर अन्य किसी भी स्कूल में प्रयोगशालाओं की सही व्यवस्था नहीं है। स्थिति यह है कि परखनलियां तक टूटी हैं।
विज्ञापन

साल 2021-22 की प्रयोगात्मक परीक्षाएं पहले फरवरी माह में होेना प्रस्तावित थी, लेकिन नहीं हो सकीं। अभी तारीख नहीं आई हैं, इसलिए आईओएस ने जिले के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को लैब दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं ताकि इंटरमीडिएट के छात्रों को प्रयोग करने में दिक्कतें न आएं। जिले में हाईस्कूल में 21802 परीक्षार्थी व इंटरमीडियट में 18941 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर मालवीय ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा के मद्देनजर सभी माध्यमिक विद्यालयों में प्रयोगशालाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दे दिया गया है। निरीक्षण में कमी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed