फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   board exam,auraiya news

70 केंद्रों पर आज से होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं

Thu, 24 Mar 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
board exam,auraiya news
औरैया। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज यानी गुरुवार से शुरू हो रही हैं। हाईस्कूल के 21802 व इंटर के 18941 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा नकल विहीन कराने के लिए प्रशासन ने जिले को चार जोन व 11 सेक्टरों में बाटा है। प्रत्येक जोनल मजिस्ट्रेट के साथ जिला स्तरीय अधिकारी सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है।
विज्ञापन

12 अप्रैल तक चलने वाली परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कड़े बंदोबस्त किए हैं। हर परीक्षा केंद्र को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा गया है। कुल 70 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें तीन राजकीय विद्यालय, 45 अशासकीय व 22 वित्तविहीन कॉलेज शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक विद्यालय में एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। शाम तक शहर के नगर पालिका इंटर कॉलेज में शिक्षक और स्टाफ तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। शिक्षक सिटिंग प्लान बनाने में जुटे रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य आरके मिश्रा ने बताया कि उनके केंद्र में हाईस्कूल में 281 व इंटर के 388 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ संवेदनशील केंद्रों पर रहेगी विशेष निगरानी
जिले के 70 परीक्षा केंद्रों में आठ को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। इन पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। संवेदनशील केंद्रों में डॉ. अनुराधा त्रिपाठी बालिका इंटर कॉलेज, शिव इंटर कॉलेज टिड़आ याकूबपुर, कन्या इंटर कॉलेज याकूबपुर, गांधी इंटर कॉलेज बिधूना, श्री श्याम लाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रुरुखुर्द, पंचनद इंटर कॉलेज सेंगनपुर, बाल विकास संस्थान इंटर कॉलेज बाबरपुर, राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज कुदरकोट शामिल हैं। संवेदनशील केंद्रों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed