फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   blood bank

ब्लड बैंक के लिए पैथालॉजिस्ट के लिए हुआ साक्षात्कर

Thu, 09 Sep 2021 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
blood bank
औरैया। लगभग आठ सालों से बंद पड़े ब्लड बैंक के शुरू होने की उम्मीद नजर आने लगी है। रिक्त पड़े पैथालॉजिस्ट के पद को भरने के लिए गुरुवार को साक्षात्कार लिया गया। इसकी भर्ती होने के साथ ही एक सप्ताह के अंदर ब्लड बैंक शुरू होने के संकेत विभागीय अधिकारियों ने दिए हैं।
विज्ञापन

50 शैय्या जिला संयुक्त चिकित्सालय में वर्ष 2013 में ब्लड बैंक का संचालन हुआ था। उस समय पैथालाजिस्ट डॉ. सुधीर कुमार यहां तैनात थे। पांच जून 2013 को डॉ. सुधीर कुमार का स्थानांतरण होने के बाद से ही ब्लड बैंक में ताला पड़ गया। तब से ब्लड बैंक शुरू करने के लगातार प्रयास किए जा रहे है। पैथालॉजिस्ट की तैनाती न होने के चलते ब्लड बैंक की शुरुआत नहीं हो सकी है। लगभग आठ साल से बंद पड़े ब्लड बैंक की शुरुआत के लिए एक बार फिर अधिकारियों ने प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने ब्लड बैंक के संचालन के लिए गुरुवार को चार लोगों का साक्षात्कार करा दिया। जिसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। शासन से अनुमति मिलने के बाद ही ब्लड बैंक का संचालन किया जाएगा। उम्मीद है कि एक सप्ताह के अंदर ब्लड बैंक का संचालन शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो कि ब्लड बैंक के संचालन के लिए अमर उजाला ने काफी दिनों से मुहिम चला रखा है। इस संबंध में कई बार खबरें प्रमुखता से छापी गई। अब ब्लड बैंक के संचालन की उम्मीद जागने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed