फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   BJYM blew the effigy of CM

भाजयुमो ने फूंका सीएम का पुतला

Sun, 06 Sep 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Sun, 06 Sep 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन

बिजली की अंधाधुंध कटौती से खफा उपभोक्ता और व्यापारी

विज्ञापन
सड़कों पर उतर आए। लोगों ने भाजपाइयों के नेतृत्व में सुभाष चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका और नारेबाजी की।

महीने भर से शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था बदहाल है। हालत यह है कि कटौती के शेड्यूल के बाद भी पूरे-पूरे दिन बिजली गायब रहती है। इससे लोग परेशान हैं। बिजली कटौती के खिलाफ रविवार को सुभाष चौक चौराहे पर भाजयुमो पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंका।

साथ ही सीएम और आजम खां के विरोध में नारेबाजी की। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष विशाल शुक्ला ने कहा कि इटावा और औरैया को एक बताने वाले सत्ताधारी नेता औरैया जिले के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। इटावा, मैनपुरी और कन्नौज में 22 से 24 घंटे बिजली दी जा रही है, जबकि औरैया में निर्धारित 15 घंटे भी बिजली मुहैया नहीं हो रही है।

इससे शहर में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हैं। नगर अध्यक्ष अंकित त्रिपाठी ने कहा कि बिना आईएसआई मार्का गुणवत्ता रहित मीटर घर-घर लगाने का अभियान चलाकर उपभोक्ताओं का शोषण किया जा रहा है। हालत यह है कि एक सप्ताह में ही लोड न होने पर भी दो से तीन हजार रुपये बिजली बिल आ रहे हैं।

भाजयुमो पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जिले की बिजली आपूर्ति में जल्द सुधार न किया गया तो जिलाधिकारी का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान दो-चार होमगार्ड सुभाष चौक के किनारे बने पुलिस पिकेट प्वाइंट पर बैठे थे। पुतला फूंकते देख इधर-उधर निकल लिए।

उधर, सूचना मिलने के लगभग आधा घंटे बाद पुतला फूंकने व प्रदर्शन करने वालों की तलाश में पहुंची पुलिस सुभाष चौक पर चक्कर लगाकर वापस लौट गई।

प्रदर्शनकारियों में रजत त्रिपाठी, नमन पांडेय, रतन अवस्थी, आलोक, दानेश, सूरज, गांधी, मलिक शुक्ला, बालकृष्ण, परशुराम सेना जिलाध्यक्ष शुभम द्विवेदी, मोनू गुप्ता,पवन परिहार, लाले पोरवाल, सचिन चौहान, हरप्रीत सिंह कौर, अभिषेक राठौर में शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed