फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   bjp,political,auraiya news

समान आचार संहिता देश की जरूरत: साक्षी

Sun, 26 Dec 2021 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
bjp,political,auraiya news
दिबियापुर। समान आचार संहिता देश की जरूरत है। कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक पूरे देश में एक झंडा, एक निशान और एक विधान चलेगा। देश भारतीय संविधान से चलेगा, किसी के फतवे से नहीं। फतवे वालों की खैर नहीं। यह बातें नगला जयसिंह गांव में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह में उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले आतंकियों का पोषण करने वाली सरकार थी। उस समय हमारे लोग मरते थे। अब न चीन और न पाकिस्तान से कोई खतरा है। ऐसे ही आप मोदी को आशीर्वाद देते रहें तो एक दिन हिंदुस्तान हिंदू राष्ट्र बन जाएगा।
विज्ञापन

ओवैशी कहते थे कि अयोध्या में राम मंदिर पर एक ईंट का टुकड़ा नहीं रखा जा सकता। यदि रखा गया तो खून खराबा हो जाएगा। लेकिन अब क्या हुआ, एक कतरा कहीं नहीं गिरा और विश्व का सबसे भव्य दिव्य मंदिर बन रहा है। सांसद ने कहा कि जनसंख्या कानून इस देश की आवश्यकता है। 40 बीबी 40 बच्चों वाला मामला नहीं चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने दिबियापुर विधानसभा में हुए विकास कार्यों का गिनाया। यहां पर सांसद ने डा. अरविंद राजपूत सेवा संस्थान का उद्घाटन भी किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, चेयरमैन अरविंद पोरवाल, पूर्व प्रधान अहिबरन सिंह राजपूत, गोपीचरन वर्मा, नीरज राजपूत, टीटू भदौरिया, अमर सिंह, शिवराज सिंह राजपूत, टीटू यादव, सौरभ राजपूत, प्रमोद राजपूत, आशाराम राजपूत, विश्वनाथ राजपूत, रानी राजपूत, सर्वेश सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed