{"_id":"69878357c111daac30051a3f","slug":"bjp-members-decide-whose-votes-to-take-and-whose-to-cut-ram-gopal-auraiya-news-c-211-1-aur1008-139207-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाई तय करते किससे वोट लेना और किसका काटना : रामगोपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाई तय करते किससे वोट लेना और किसका काटना : रामगोपाल
Sat, 07 Feb 2026 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 07 Feb 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
फोटो-2-कार्यक्रम में सपा महासचिव का स्वागत करते पदाधिकारी व आयोजक।स्रोत: पदाधिकारी
- फोटो : भारौल में आयोजित हिंदू सम्मेलन में उमडी भीड
औरैया। सपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य प्रो. रामगोपाल यादव ने शनिवार को जिले में एक स्कूल के कार्यक्रम में एसआईआर को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए।
उन्होंने कहा कि लखनऊ में बैठे भाजपाई तय कर रहे हैं कि किससे वोट लेना और किसका वोट काटना है। यह कार्य जिलाधिकारियों के माध्यम से करवाया जा रहा है।
सपा नेता नगला भोज स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज में नवनिर्मित भौतिक विज्ञान व रसायन विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन करने आए थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया में भाजपा के लोग गड़बड़ी करवा रहे हैं। यह लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक है। समाजवादी पार्टी इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि एसआईआर प्रक्रिया में यदि किसी भी प्रकार की धांधली की गई तो पीडीए के प्रहरी बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक पैनी नजर रखेंगे। जरूरत पड़ने पर यह लड़ाई बूथ से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
यूजीसी पर उन्होंने कहा कि यह मामला न्यायालय के निर्णय का विषय है। इस पर फिलहाल कुछ कहना उचित नहीं है, लेकिन आवश्यकता पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट तक संघर्ष किया जाएगा। कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, बाबा रामनरेश यादव, विवेक चौधरी, विधायक प्रदीप यादव, धर्मेंद्र यादव, ध्रुव यादव, अशोक यादव, रामबाबू यादव, स्नेहलता दोहरे, महेंद्र त्रिपाठी, राजकुमार गौतम, भगवती देवी निषाद, रश्मी यादव, मधु यादव, मदन गौतम व योगेश विरासिया मौजूद रहे।
सपा महासचिव ने छात्रों से किया संवाद
अटसू। कॉलेज में प्रयोगशाला का उद्घाटन करने के बाद प्रो.रामगोपाल यादव ने स्कूल के छात्र-छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने विज्ञान शिक्षा और प्रयोगात्मक ज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को आधुनिक संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। इससे पूर्व सपा नेता का अनंतराम टोल प्लाजा व स्कूल कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। (संवाद)