{"_id":"58e291b14f1c1b3a465b5605","slug":"bike-rides-car-killed-by-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत
औरैया
Updated Mon, 03 Apr 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में घायल का उपचार करते चिकित्सक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अमावता मोड़ पर सोमवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे सिर में गंभीर चोटें आईं।
कोतवाली क्षेत्र के अमावता गांव निवासी जितेंद्र कुमार उर्फ लल्ला चौहान (35) पुत्र प्रताप भान सिंह व विपिन कुमार सिंह सेंगर उर्फ टोनी (35) पुत्र विश्राम सिंह सोमवार की दोपहर बाइक से बाबरपुर जा रहे थे। हाईवे मोड़ पर कानपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार उछल कर दूर जा गिरे।
बाइक सवार विपिन कुमार की घटना स्थल पर मौत हो गई। लल्ला चौहान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया। वहीं विपिन की मौत की खबर लगते ही ग्रामीण अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। परिजनों में कोहराम में मच गया। पत्नी का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
कोतवाली के उपनिरीक्षक विश्व प्रकाश यादव और राम मनोज द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस मामले में कोतवाली इंचार्ज ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।