{"_id":"65219b793804a4d21e0a732a","slug":"bike-riders-seen-covering-their-faces-in-cctv-footage-auraiya-news-c-211-1-aur1002-3790-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सीसीटीवी फुटेज में मुंह ढककर जाते दिखे बाइक सवार टप्पेबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सीसीटीवी फुटेज में मुंह ढककर जाते दिखे बाइक सवार टप्पेबाज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। कानपुर रोड स्थित बैंक शाखा से नगदी निकालकर शुक्रवार दोपहर घर लौट रहे डेयरी संचालक से टप्पेबाजी के मामले में बाइक सवार दो आरोपियों की फुटेज पुलिस के हाथ लगी है। इसमें आरोपी मुंह ढककर जाते हुए दिखाई दे रहे है। पुलिस जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी करने का दावा कर रही है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव राजनदासपुर निवासी हरगोविंद का गांव में अमूल डेयरी का कलेक्शन सेंटर है। शुक्रवार दोपहर बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से 78 हजार रुपये निकालकर थैले में नकदी रखकर वह साइकिल से घर के लिए निकले थे। सुभाष चौक के पास एक दुकान से सामान खरीदने के दौरान पीछे से आए बाइक सवार टप्पेबाज साइकिल पर टंगा झोला पार कर ले गए।
घटना में जांच पड़ताल में जुटी पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले। जिसमें घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार दोनों आरोपी यमुना रोड पर जाते हुए फुटेज में दिखाई दिए। मुंह ढका होने की वजह से चेहरों की पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि पुलिस के हाथ बाइक का नंबर लगा है। जिसके आधार पर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
सदर क्षेत्राधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि फुटेज से आरोपियों की पहचान जल्द सुनिश्चित हो जाएगी। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है।