{"_id":"641756ba6016f35d3c0ed8eb","slug":"bike-riders-crossed-shopkeepers-bag-auraiya-news-c-12-1-132315-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बाइक सवारों ने दुकानदार का बैग किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बाइक सवारों ने दुकानदार का बैग किया पार
Mon, 20 Mar 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 20 Mar 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
बिधूना। नगर के दिबियापुर तिराहा स्थित एक मोबाइल की दुकान पर सुबह बाइक सवार उचक्कों ने दुकान मालिक का रुपयों भरा बैग व डिवाइस आदि सामान पार कर दिया। जब तक दुकानदार को पता चलता तब तक वह बाइक से फरार हो गए। हालांकि यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
रविवार सुबह लगभग 10 बजे तनु मोबाइल दुकान के संचालक रामू अपनी दिबियापुर तिराहे स्थित दुकान खोल कर बैठे थे। फिर रामू पास में लगे नल से पानी भरने लगे। तभी दुकान पर बाइक सवार आए और दुकान में किसी को न देख वहां रखा रुपयों भरा बैग व रुपये निकालने की फिंगर प्रिंट डिवाइस लेकर फरार हो गए। जब रामू दुकान पर पहुंचा तो बैग व डिवाइस नदारत देख उसने इधर-उधर तलाश की। इसके बाद जैसे ही उसने सीसीटीवी चेक किया तो उसमें कैद उचक्कों की हरकत को देख उसके होश उड़ गए। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि बैग में 20 हजार रुपये नकद थे। बताया कि बैग में ग्राहकों के मोबाइल व दुकान की चाबी भी रखी थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर उप निरीक्षक जेके दुबे जांच कर रहे हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।