फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bike rider killed by miscreants shot at history-sheeter

बाइक सवार बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर को मारी गोली

Wed, 08 Apr 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Wed, 08 Apr 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
Bike rider killed by miscreants shot at history-sheeter

जालौन बाईपास चौराहे पर मंगलवार को जिला जजी से मुकदमे की तारीख कर वापस लौट रहे हिस्ट्रीशीटर को अज्ञात बाइक सवारों ने गोली मार दी।

विज्ञापन



हमले से घायल हिस्ट्रीशीटर रिपोर्ट लिखाने आटो से कोतवाली आ धमका। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया। घायल के बयान पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया है।


तिलक नगर मोहल्ले के धीरज अवस्थी शहर कोतवाली में विभिन्न धाराओं में निरुद्ध है। मंगलवार को जिला जजी में वह मुकदमे की तारीख करने को आया था। सुनवाई के बाद वह आटो रिक्शे से वापस जा रहा था। जालौन बाईपास चौराहे पर बाइक सवारों ने उस पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन



गोली धीरज के कमर पर जा धंसी। फायरिंग करने के बाद बाइक सवार भाग गए, जबकि घायल अवस्था में ही धीरज कोतवाली जा पहुंचा और मौजूद पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
उप निरीक्षक अनिल त्रिपाठी ने घायल धीरज को पुलिस संरक्षण में जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार  के बाद चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया।  घटना की सूचना पाकर तहसील दिवस में मौजूद कोतवाली प्रभारी अजय पाठक ने घटनास्थल का जायजा लिया।



घायल हिस्ट्रीशीटर के लिखित बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में ग्राम क्योंटरा निवासी राहुल पाठक सहित तीन अन्य लोगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया है।


कोतवाल पाठक ने बताया कि नामजद आरोपियों की धरपकड़ को टीमें रवाना की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वह हिस्ट्रीशीटर है, उस पर कई अपराध दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed