{"_id":"631ce691a2932500a7015896","slug":"bike-rider-dies-due-to-vehicle-collision-auraiya-news-knp7174584138","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन व मौके पर मौजूद सदर विधायक गुड़िया कठेरिया। संवाद
- फोटो : AURAIYA
फफूंद। थाना क्षेत्र के फफूंद-मुरादगंज रोड पर बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर आक्रोशित लोगों ने शव उठने नहीं दिया। मौके पर पहुंची सदर विधायक के समझाने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना क्षेत्र के ग्राम हज्जी का पुरवा निवासी रवि (22) पुत्र हुलासी सिंह घरों में एल्युमिनियम के फर्नीचर बनाने का कार्य करता था। वह अपने काम से बाइक से ऊंचा गांव गया था। शाम को गांव लौटते वक्त टिकुरिया बाग के समीप फफूंद की ओर से जा रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह उछलकर सड़क पर जा गिरा और उसका हेलमेट भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
सिर व शरीर में गंभीर चोट आने के कारण उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और एंबुलेंस बुलाकर शव उठाने का प्रयास किया तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उनका कहना था कि जब तक मृतक के माता-पिता नहीं आ जाते तब तक शव नहीं उठने दिया जाएगा। उधर से निकल रहीं सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने सड़क पर भीड़ देखी तो वह गाड़ी से उतरकर परिजनों से मिली और उन्हें समझाया। थाना प्रभारी ने बताया कि विधायक के समझाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

रवि की फाइल फोटो- फोटो : AURAIYA
विज्ञापन