फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bike rider dies due to tractor collision

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Tue, 17 May 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to tractor collision
प्रदीप की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AURAIYA
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के अमावता-सिकरोड़ी मार्ग पर सोमवार शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक बाइक सवार को टक्कर मार दी। राहगीर सीएचसी अजीतमल ले गए, जहां से सैफई ले जाते वक्त रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मलगवां मंदिर निवासी प्रदीप (23) पुत्र राजवीर गुर्जर सोमवार शाम कसी काम से बाइक से बाबरपुर गया था। लौटने वक्त जब वह अमावता-सिकरोड़ी मार्ग पर गिरधारीपुर के पास पहुंचा तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक से उछलकर दूर जा गिरा। हादसे में उसका हेलमेट टूट गया, इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

राहगीर एंबुलेंस से उसे सीएचसी अजीतमल ले गए। हालत नाजुक देखकर डाक्टरों ने उसे सैफई रेफर कर दिया। सैफई ले जाते वक्त प्रदीप ने रास्ते में दम तोड़ दिया। प्रदीप की मौत की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। वहीं पिता किसानी करके गुजर-बसर करते है। कोतवाली प्रभारी ने सत्यप्रकाश ने बताया कि तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed