{"_id":"7cae683c1aa697504aaac085077e7666","slug":"bike-rider-died-from-collision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Tue, 12 Jan 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेला थाना क्षेत्र के गांव दोणापुर पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की सुबह
विज्ञापन
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मौजूद
लोगों ने उसे बिधूना सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से कानपुर रेफर कर दिया
गया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। बाइक सवार युवक युवक
हेलमेट नहीं लगाए था।
गांव पुरवा दानशाह निवासी अमित कुमार शर्मा (30) पुत्र शैलेंद्र शर्मा मंगलवार की सुबह बाइक से दिबियापुर जा रहा था। सहार रोड स्थित दोणापुर पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अमित उछलकर सड़क पर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक चलाते समय अमित ने हेलमेट नहीं लगाया था, इसलिए सिर में गहरी चोट आई।
आसपास मौजूद लोगों ने घायल को बिधूना सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत देख प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में अमित कुमार शर्मा की मौत हो गई। उधर, अमित की मौत की खबर से घर वालों का रो रोकर हाल बेहाल है।