फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bike rider collided with cattle, death

Auraiya News: मवेशी से टकराया बाइक सवार, मौत

Wed, 19 Jul 2023 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Bike rider collided with cattle, death
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फफूंद।
दिबियापुर-फफूंद मार्ग पर दूल्हाराय का पुर्वा के पास मंगलवार देर रात एक बाइक सवार अन्ना मवेशी से टकरा गया। हादसे में घायल को गश्त कर रही पुलिस ने गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती करवाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

फफूंद कस्बे के मोहल्ला तरीन निवासी वजाहत खान उर्फ बब्लू मिस्त्री का बेटा शाकिर (21) एसी मेकेनिक का काम करता था। मंगलवार देर रात दिबियापुर स्थित दुकान से वह घर लौट रहा था। दूल्हाराय का पुर्वा के पास पहुंचने पर उसकी बाइक अचानक से सड़क पर आए अन्ना मवेशी से टकरा गई। सिर पर गहरी चोट आने से वह बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़ा रहा।
विज्ञापन

गश्त कर रही पुलिस ने उसे बेहोशी की हालत में पड़ा देख सीएचसी दिबियापुर में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए सैफई रेफर कर दिया। अस्पताल से सैफई ले जाने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने बताया कि युवक के सिर में गहरी चोट आने की वजह से अधिक खून बहने से मौत हुई है। घायल की जेब से मिले मोबाइल से पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाकिर की मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी जीवाराम ने बताया कि परिजनों के पोस्टमार्टम न कराए जाने की बात पर पंचनामा भरकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।


--------------

हेलमेट न लगाने में चली गई जान
मृतक शाकिर के पिता वजाहद खान ने रोते-बिलखते हुए बताया कि बेटा प्रतिदिन बाइक से आने-जाने में हेलमेट लगाता था। चार दिन पहले दुकान मालिक ने उसे सैफई एसी सही करने के लिए भेजा था। जहां से वह दुकान आया और दुकान से रात को वापस लौटा था। बिना हेलमेट के घर आने के दौरान रास्ते में हुए हादसे में बेटे की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed