{"_id":"088cb5c7c281857abbb0249a971d886b","slug":"bhandara-with-the-anniversary-of-the-closing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भंडारे के साथ वार्षिकोत्सव का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भंडारे के साथ वार्षिकोत्सव का समापन
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Mon, 04 May 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रह्मलीन बाबा परमहंस बगिया में 16वें महा
विज्ञापन
वार्षिकोत्सव के समापन पर सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया। इसमें
बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। रविवार की रात को कथा
वाचक एवं श्रीराम कथा वाचक को आयोजक मंडल ने भावपूर्ण विदाई दी थी।
दिबियापुर में ब्रह्मलीन बाबा परमहंस बगिया में 24 अप्रैल को विशाल धर्मानुष्ठान का शुभारंभ हुआ था। वृंदावन धाम से पधारे भरत शरण महाराज ने श्रीराम कथा एवं छोटे ठाकुर महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा रस की वर्षा की। रविवार की रात कथा का विश्राम हो गया।
बाबा परमहंस गुरु सेवा दल के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने संतों को भावपूर्ण विदाई दी। सोमवार को साधु भोज, कन्या भोज के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद छका। आयोजकों के अनुसार मंगलवार को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो नगर की प्रमुख सड़कों पर भ्रमण करेगी।
प्रमुख रूप से उमाकांत सर्राफ, श्यामबाबू पोरवाल, अंशू तिवारी, राकेश भारतीय, देवेंद्र सर्राफ, संजीव पोरवाल, जीके घोष. कन्हैया पोरवाल, विकास गुप्ता, शेखर गुप्ता ने व्यवस्थाएं संभाली।