{"_id":"cf847220b2a76fce57070f47e24d43c0","slug":"bhagyanagar-crash-in-the-electrical-system-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाग्यनगर में बिजली व्यवस्था धड़ाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाग्यनगर में बिजली व्यवस्था धड़ाम
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Wed, 29 Apr 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
ब्लाक भाग्यनगर में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। ग्राम पंचायत करही के मजरा जैतापुर में रखा ट्रांसफारमर डेढ़ माह बाद भी बदला नहीं जा सका। वहीं टीकमपुर का ट्रांसफारमर एक सप्ताह से फुंका होने से गर्मी में लोग रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
ब्लाक भाग्यनगर की ग्राम पंचायत करही के मजरा लोहिया ग्राम जैतापुर में लगा ट्रांसफारमर डेढ़ माह पूर्व धूं-धूं कर जल उठा था। लोगों ने फुंके ट्रांसफारमर की मरम्मत को बिजली अधिकारियों व कर्मचारियों को बताया, लेकिन विभाग ने फुंके ट्रांसफारमर की मरम्मत के लिए कोई प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन
इसके चलते ग्रामीण कनेक्शन होने के बावजूद अंधेरे में रहने को मबजूर है। वहीं चिलचिलाती गर्मी में उन्हें परेशान होना पड़ रहा है।
ग्राम जैतापुर निवासी श्रीचंद्रपाल, मुकुट सिंह, रामचंद्र, श्याम बिहारी, जगत नारायण, राकेश राठौर, मंसाराम, शिव बालक संतकुमार, सुनील कुमार ने कहा कि शीघ्र ट्रांसफारमर की मरम्मत न हुई तो उच्चाधिकारियों से शिकायत की जाएग
विज्ञापन
वहीं टीकमपुर में एक सप्ताह पूर्व फुंका ट्रांसफारमर अभी तक बदला नहीं जा सका है। इस वजह से गांव के लोगों को बिजली पानी का संकट झेलना पड़ रहा है।
गांव के जय नारायण मिश्रा, शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी, राजेश नारायण मिश्रा, इंद्र नारायण पांडेय, विमला देवी त्रिपाठी, धर्म नारायण मिश्रा, ओम नारायण बाजपेयी आदि ने बताया कि वह डीएम से मिलकर समस्या का समाधान कराएंगे।