{"_id":"68b1f4bbc4a240881d041b34","slug":"bhagat-singh-chauraha-jam-due-to-autos-and-e-rickshaws-auraiya-news-c-211-1-aur1008-130763-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ऑटो व ई-रिक्शों से भगत सिंह चौराहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ऑटो व ई-रिक्शों से भगत सिंह चौराहा जाम
Sat, 30 Aug 2025 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 29 एयूआरपी 15 भगत सिंह चौराहे पर लगा वाहनों का जाम। संवाद
बिधूना। कस्बे के भगत सिंह चौराहे पर ऑटो व ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से दिनभर जाम की समस्या रहती है। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। यहां तैनात यातायात सिपाही व होमगार्ड अक्सर नजर नहीं आते हैं।
भगत सिंह चौराहे पर भरथना, इटावा, बेला व किशनी समेत अन्य मार्गों की बसें आती हैं। इसी दौरान ऑटो और ई-रिक्शा चालक सड़क पर खड़े हो जाते हैं। इससे राहगीरों व वाहन चालकों को यहां निकलना दुश्वार होता है। यहां यातायात व्यवस्था संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस के साथ होमगार्ड भी तैनात हैं, लेकिन अक्सर वह गायब रहते हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि ऑटो व ई- रिक्शा वालों की मनमानी से शाम को स्थिति और गंभीर हो जाती है। दिल्ली और अन्य शहरों को जाने वाली प्राइवेट बसें बेला व बिधूना मार्ग पर गुरुद्वारे तक खड़ी हो जाती हैं। यही नहीं सवारी भरने के लिए एजेंट भी फुटपाथों पर टेबल-कुर्सियां लगाकर बैठ जाते हैं। इससे लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है। लोगों ने बताया कि यातायात पुलिस की ड्यूटी रात आठ बजे तक रहती है, लेकिन शाम ढलते ही वह नजर नहीं आते।
विज्ञापन
व्यापारियों और राहगीरों ने चौराहे से अवैध रूप से खड़े ऑटो और ई-रिक्शा हटाने की मांग की है। यातायात प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि अगर कर्मचारी डयूटी से पहले जा रहे हैं तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ऑटो व ई-रिक्शों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।