फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bhabhi's father jailed for inciting sister-in-law to commit suicide

Auraiya News: ननद को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में भाभी के पिता को जेल

Sun, 20 Apr 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 20 Apr 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Bhabhi's father jailed for inciting sister-in-law to commit suicide
दिबियापुर। अपराध निरीक्षक रुद्र प्रताप त्रिपाठी ने पुर्वा महिपाल निवासी अभिलाख सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा। बता दें कि कंचौसी में 13 अप्रैल की रात को युवती आराधना (19) ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी।
विज्ञापन

मृतका की मां किरन देवी की तहरीर पर आराधना की भाभी के माता-पिता पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस मामले में अभिलाख को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुर्वा महिपाल कंचौसी निवासी किरन देवी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि वर्ष 2021 में उनके बेटे सुमित ने पड़ोसी अभिलाख सिंह की बेटी कोमल से प्रेम विवाह कर लिया था। इससे अभिलाख व उसकी पत्नी रश्मी देवी नाखुश थे। इसके चलते वह आए दिन उनके परिजनों को परेशान कर मारपीट करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल पहले आरोपियों ने उनकी बेटी आराधना (19) के साथ मारपीट की थी। आरोपी आए दिन बेटी को परेशान करते थे। इससे परेशान होकर 13 अप्रैल की रात आराधना ने दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। थानाध्यक्ष मुकेश चौहान ने बताया कि मृतका की भाभी के पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed