फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   BEO accused of getting a job with a fake disability certificate

औरैयाः बीईओ पर फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र से नौकरी पाने का आरोप

Wed, 10 Aug 2022 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
BEO accused of getting a job with a fake disability certificate
औरैया। खंड शिक्षा अधिकारी अछल्दा अवनीश यादव की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कभी छात्रों के अभिभावकों से आधार कार्ड बनवाने की एवज में वसूली करने तो कभी विभागीय कार्यो में लापरवाही करने के कारण विवादों में रहे खंड शिक्षा अधिकारी पर अब फर्जी दिव्यांग पत्र लगाकर नौकरी पाने के आरोप लगे हैं। इस मामले की हुई शिकायत के बाद महानिदेशक विजय किरण आनंद ने जांच कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

अछल्दा के माखनपुर अघासी निवासी भाजपा नेत्री मनु ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद से शिकायत की थी कि जिले में कार्यरत खंड शिक्षा अधिकारी अवनीश यादव ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी इटावा के कार्यालय में सांठगांठ कर 75 प्रतिशत दिव्यांग होने का प्रमाणपत्र बनवा लिया है और इस प्रमाणपत्र का प्रयोग कर लोक सेवा आयोग व बेसिक शिक्षा विभाग के साथ धोखाधड़ी कर बतौर बीईओ नौकरी पा ली है। उन्होंने अपने शिकायती पत्र में यह भी दावा किया है कि अवनीश यादव बमुश्किल 20 प्रतिशत दिव्यांग है।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में कु. मनु ने मेडिकल बोर्ड गठित कर अवनीश यादव की विकलांगता की भौतिक जांच कराकर सेवा से बर्खास्त कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनन्द ने शिकायती पत्र का संज्ञान लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को 15 दिन में जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। बीएसए विपिन कुमार तिवारी ने बताया कि शासन से जांच के संबंध में पत्र मिला है। मामले की जांच की जा रही है, मेडिकल बोर्ड के माध्यम से रिपोर्ट ली जाएगी, जो तथ्य सामने आएंगे उसकी रिपोर्ट कार्रवाई के लिए भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed