{"_id":"653fecb4b47a29a8190e3e2c","slug":"barseem-and-oat-seeds-will-be-available-at-veterinary-hospitals-auraiya-news-c-211-1-aur1001-4740-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पशु अस्पतालों पर मिलेंगे बरसीम और जई के बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पशु अस्पतालों पर मिलेंगे बरसीम और जई के बीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। हरे चारे के लिए पशुपालकों अब परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। नई व्यवस्था के तहत अब पशु अस्पतालों में बरसीम और जई के बीज उपलब्ध कराए जाएंगे।
जिले के सभी पशु अस्पतालों में बीज वितरण के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। जिले में 20 से ज्यादा पशु अस्पताल संचालित हैं। जहां से हरे चारे का बीज पशु पालकों को उपलब्ध कराया जाएगा। पशुओं को हरा चारा मिल सके इसके लिए भारी मात्रा में बीज मंगवाए गए हैं। 160 रुपये प्रति किग्रा की दर से बरसीम का बीज मिलेगा।
जई का भाव 39 रुपये प्रति किलो रहेगा। जिसे खरीदकर किसान हरे चारे की बुआई कर सकेंगे। मवेशियों का संरक्षण ज्यादा बेहतर ढंग से हो सकेगा। दूध देने वाले मवेशियों के लिए पौष्टिक आहार आसानी से उपलब्ध होगा। फिलहाल बुआई शुरू हो चुकी है।
प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. भगवान सिंह ने बताया कि अस्पतालों को बीज भेज दिए गए हैं। क्षेत्र के हिसाब से बीज केंद्रों को मुहैया कराए गए हैं। जहां से किसान नगद भुगतान करते हुए खरीदारी कर सकते है।