फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Barged into the home of a relative Tppebaj clear

रिश्तेदार बन घुसे टप्पेबाज ने किया घर साफ

Mon, 05 Oct 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया Updated Mon, 05 Oct 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
Barged into the home of a relative Tppebaj clear

गृहस्वामिनी को बहन बनाकर घर में घुसा युवक झांसा देकर हजारों रुपये के जेबर एवं नकदी उड़ा ले गया। पीड़िता के पति ने मामले की रिपोर्ट दिबियापुर थाने में पंजीकृत कराई है। बताते हैं कि टप्पेबाज युवक को औरैया कोतवाली पुलिस ने शनिवार को पकड़ा है।

विज्ञापन


 
ककराह पुलिया दिबियापुर निवासी श्रीकांत उर्फ बूली पोरवाल के अनुसार वह पेशे से ड्राइवर है, उसकी पत्नी लहरापुर दिवरी निवासी है। दो अक्तूबर को गाड़ी लेकर वह बाहर चला गया।
विज्ञापन



इस दौरान एक युवक अपने को लहरापुर निवासी कैलाश का नाती एवं अपने को अशोक का पुत्र अंकित बताकर घर में घुस आया। घर आकर पत्नी से कहा कि बहन हमारी जीजा से बात हो गई है। हम आपको कालोनी मेें मकान दिला देंगे। आप हमें छह रंगीन फोटो दे दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
पत्नी ने कहा कि घर में ब्लैक एंड व्हाइट फोटो हैं। टप्पेबाज ने कहा कि उसे रंगीन चाहिए। इस पर उसकी पत्नी झांसे में आ गई और घर पर अपने दो बच्चों को अकेला छोड़कर पैट्रोल पंप के पास फोटो खिंचाने चली गई।


मौका पाकर टप्पेबाज ने सूने घर में सेफ का ताला खोलकर सोने चांदी के जेवरात एवं सात हजार रुपये नकद लेकर रफूचक्कर हो गया। घर लौटने पर गृहस्वामिनी को पता चला कि वह युवक टप्पेबाज था और सामान लेकर भाग गया है।

 
पीड़ित का कहना है कि तीन अक्तूबर को एक टप्पेबाज औरैया में पकड़ा गया, उसकी फोटो रविवार को अखबारों में देखी। इस पर वास्तविक सत्यापन के लिए दंपति औरैया कोतवाली जाकर पहचान की। कोतवाली पुलिस ने आरोपी रापटगंज जालौन का निवासी बताया जा रहा है।



औरैया में पकड़े गए टप्पेबाज ने पुलिस के फालोवर के घर टप्पेबाजी का प्रयास किया था और पकड़ा गया। पुलिस ने मामला पंजीकृ त कर जांच प्रारंभ कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed