फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Baratis were thrashed during the dance, three were challaned

Auraiya: डीजे पर डांस को लेकर विवाद, शराबियों को रोकने पर बरातियों से मारपीट, तीन का शांतिभंग में चालान

Tue, 16 May 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Updated Tue, 16 May 2023 12:25 AM IST
सार

सूचना पर पहुंची पुलिस तीन युवकों को पकड़ कर थाने ले गई और शांतिभंग में चालान कर दिया। बताते हैं कि शराबी बिना बुलाए ही बरात में शामिल हो गए थे। 

विज्ञापन
Baratis were thrashed during the dance, three were challaned
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात बरात में डीजे पर नचाने को लेकर विवाद हो गया। दरअसल, डीजे की धुन पर नाच रहे शराबियों को रोकने पर उन्होंने बरातियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे दो बराती घायल हो गए।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस तीन युवकों को पकड़ कर थाने ले गई और शांतिभंग में चालान कर दिया। बताते हैं कि शराबी बिना बुलाए ही बरात में शामिल हो गए थे। रविवार की रात थाना क्षेत्र के गांव रामनगर भैंसोल निवासी ओम प्रकाश की पुत्री रागिनी का विवाह था।
विज्ञापन

देर रात अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव गोतला निवासी आकाश बाबू पुत्र दिनेश कुमार बरात लेकर पहुंचे। जनवासे में नाश्ता करने के बाद डीजे की धुन के साथ बरात उठी। बराती डीजे की धुन पर नाच रहे थे। जब बरात गांव के बीच पहुंची, तो कुछ अराजकतत्व बरात में शामिल होकर नाचने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने नाच के दौरान बरातियों से धक्का-मुक्की करनी शुरू कर दी। जब बरातियों ने विरोध किया, तो युवकों ने गालीगलौज करते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी। जिसमें दो बाराती घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस तीन युवकों को पकड़ कर थाने ले गई।

पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपने नाम बालक राम, संजय व रजत निवासी रामनगर बताया। थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि कुछ युवक शराब पीकर बरात में घुसकर हंगामा कर रहे थे। उनका शांतिभंग के तहत चालान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed