फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bank workers in training, lock hanging in branches

चुनाव ड्यूटी के प्रशिक्षण में गए बैंक कर्मी, शाखाओं में लटका ताला

Sat, 05 Feb 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bank workers in training, lock hanging in branches
फोटो-04एयूआरपी-10- स्टेट बैंक की शाखा में लटका ताला और चस्पा नोटिस। संवाद - फोटो : AURAIYA
बिधूना। विधानसभा चुनाव में बैंक कर्मचारियों की ड्यूटी लगने से शाखाओं पर ताले लटक रहे हैं। बैंक आने वाले उपभोक्ता बिना लेनदेन के लौट रहे हैं। वहीं, बैंक अधिकारी इसके लिए क्षेत्रीय कार्यालय को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। ऐसे में बैंक अभी कितने दिन बंद रहेंगी, यह भी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन

चुनाव में सरकारी विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों के साथ ही शिक्षक, डाक्टर, बैंकों के कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। इससे कुछ जगहों पर व्यवस्थाएं गड़बड़ा रही हैं। बैंक कर्मियों की ड्यूटी लगने से शुक्रवार को जिले की कई बैंकों में काम नहीं हुआ। सभी बैंक कर्मचारी प्रशिक्षण में चले गए।
विज्ञापन

बैंक के गेट पर ताला लगाकर नोटिस चस्पा कर दी गई। जिसमें लिखा गया कि समस्त स्टाफ के चुनाव ड्यूटी में जाने की वजह से बैंक का कार्य बाधित रहेगा। बिधूना कस्बे में एसबीआई बैंक व सेंट्रल बैंक की शाखाओं पर ताला लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ इसी तरह की स्थिति ग्रामीण क्षेत्र की बैंकों में रही। बैंक आने वाले ग्राहक बैंक बंद और बाहर नोटिस चस्पा देख मायूस होकर लौट गए। जबकि इन बैंकों में लाखों का लेनदेन होता है। एसबीआई बिधूना के मैनेजर विमल कुमार ने बताया कि कर्मचारी प्रशिक्षण में हैं।

जब प्रशिक्षण पूरा हो जाएगा तो बैंक नियमित खुलेंगी। एलडीएम देवेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय कार्यालय से बैंक संचालन की व्यवस्था की जाती है। सभी कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में लगने से बैंक खोलने में समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed