फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Ballapur is the first village in the district to be equipped with BSNL cable based net

Auraiya News: बीएसएनएल केबल आधारित नेट से लैस जिले का पहला गांव बल्लापुर

Mon, 01 Sep 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 01 Sep 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Ballapur is the first village in the district to be equipped with BSNL cable based net
औरैया। जिले में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) केबल नेट की सुविधा लेकर गांव की ओर बढ़ा है। औरैया शहर से सटे गांव खानपुर में अभी केबल बिछाने का काम चल रहा था।
विज्ञापन

वहीं, अजीतमल क्षेत्र का गांव बल्लापुर जिले का पहला बीएसएनएल फाइबर नेट से जुड़ने वाला गांव हो गया है। जिले के अजीतमल क्षेत्र के गांव बल्लापुर में शनिवार की शाम भारत संचार निगम की केंद्रीय टीम पहुंची। जिसमें कंपनी के यूपी वेस्ट के डायरेक्टर सौरभ चतुर्वेदी, इटावा एजीएम रमेश चंद्र सिंह व औरैया जेटीओ बि्रज बिहारी शाहू शामिल रहे।
विज्ञापन

टीम ने गांव में बिछाई गई केबलों का जायजा लिया। वहीं कनेक्शन लेने को लेकर ग्रामीणों को बीएसएनएल के फाइबर नेट की भी जानकारी दी। इस दौरान बल्लापुर स्थित पंचायत सचिवालय, परिषदीय स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र को कनेक्शन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

औरैया जेटीओ ने बताया कि बल्लापुर गांव जिले का पहला बीएसएनएल केबल नेट सुविधा से लैस गांव है। इसी तरह से जिलेभर के गांवों के परिषदीय स्कूल, स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्र व पंचायत सचिवालयों में प्राथमिक तौर पर केबल नेट से जोड़ा जाएगा। इसके लिए केबलें बिछाई जा रही हैं। केंद्रीय टीम ने बल्लापुर का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed