फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Ballabh Bhai Patel's birth anniversary celebrated as Ekta Diwas

एकता दिवस के रूप में मनाई गई बल्लभ भाई पटेल की जयंती

Sat, 31 Oct 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Ballabh Bhai Patel's birth anniversary celebrated as Ekta Diwas
फोटो31एयूआरपी 38- एकता रैली निकालते पुलिस व अन्य संगठनों के लोग व शामिल एसपी सुनीति - फोटो : AURAIYA
औरैया। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को पुलिस कर्मियों ने एकता दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान एसपी सुनीति के नेतृत्व में शनिवार शाम शहर के प्रमुख मार्गों से एकता रैली निकाली गई। जिसमें पुलिस के अलावा विभिन्न संगठनों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान सीआईएसएफ, एनसीसी कैडेट्स एवं पुलिस के जवानों ने शहर में भ्रमण किया।
विज्ञापन

रैली को एसपी सुनीति ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि एसपी के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत पैदल मार्च निकाला गया। बताया कि इस पैदल मार्च में सीआईएसएफ के जवानों के अलावा एनसीसी कैडेट्स एवं पुलिस बल के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। रूट मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ कोतवाली पहुंचकर संपन्न हुआ। सुभाष चौक से प्रारंभ हुए पैदल मार्च में शामिल लोगों को एसपी सुनीति ने एकता व ईमानदारी से काम करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed