{"_id":"629a4c4f63eacf133908c144","slug":"bad-motor-could-not-be-fixed-since-nine-days-auraiya-news-knp700458485","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ दिन से खराब मोटर नहीं हो सकी ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ दिन से खराब मोटर नहीं हो सकी ठीक
विज्ञापन
पाइप में मिट्टी होने की जानकारी देते भिंड से आए मिस्त्री पप्पू चौहान। संवाद
- फोटो : AURAIYA
अजीतमल। कस्बे के आंबेडकर नगर मोहल्ले में नौ दिन से खराब पानी की मोटर शुक्रवार को भी ठीक नहीं हो सकी। भिंड से आए मिस्त्री ने पाइप में मिट्टी चोक होने की जानकारी दी है। वहीं अब नए पाइप डालने अथवा रीबोर की तैयारी की जा रही है। पांच मोहल्लों की करीब 18 हजार आबादी पानी के संकट से जूझ रही है।
नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल में पानी सप्लाई के लिए पांच ट्यूबवेल व दो पानी की टंकियां हैं। जिनसे पूरे नगर को पानी सप्लाई की जाती है। वही, आंबेडकर नगर स्थित पानी की टंकी से आंबेडकर नगर के साथ आर्यनगर, गांधीनगर, राजीव नगर व आजाद नगर में पानी की सप्लाई की जाती है।
18 हजार की आबादी इसी पानी की टंकी पर निर्भर है। नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल के मोहल्ला आंबेडकर नगर 26 मई को मोटर में खराबी आ गई थी। इस बीच कई बार मिस्त्री बुलाकर मोटर ठीक कराने के प्रयास हुए। स्थानीय स्तर पर सफलता न मिलने पर शुक्रवार को भिंड से पहुंचे मिस्त्री पप्पू चौहान ने टीम के साथ पानी निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह असफल रहे।
विज्ञापन
पप्पू ने बताया कि मिट्टी भरी होने से पाइप चोक हो गया है। इसे निकालने के लिए पाइप बदलने पड़ सकते हैं या फिर रिबोर किया जाएगा। इधर पांच मोहल्लों में बने पेयजल संकट को लेकर कुछ लोगों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। अधिशासी अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि मिस्त्रियों की टीम लगातार प्रयास कर रही है। अभी बोरिंग फेल होने की बात स्पष्ट नहीं हुई है। शनिवार को दूसरी टीम काम करेगी।