{"_id":"69347624d411fae21f047dd8","slug":"baba-saheb-dr-ambedkar-was-remembered-auraiya-news-c-211-1-aur1008-135640-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर को किया याद
Sat, 06 Dec 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 06 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
फोटो-24-सपा कार्यालय पर बाबा साहेब की चित्र पर माल्यार्पण करते जिलाध्यक्ष व अन्य। स्रोत, पदाधिक
औरैया। महापरिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर को यादकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान सपाई और भाजपाइयों ने कार्यक्रम कर श्रद्धा सुमन अिर्पत किए। वहीं, कई संगठनों ने भी कार्यक्रम आयोजित किए।
सपा कार्यालय में शनिवार को बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम समेत सपाइयों ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहेब ने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों के प्रति होने वाले सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहेब ने श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया था। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने मासिक बैठक में एसआईआर से जुड़े सभी प्रपत्रों को ठीक तरीके से मैपिंग करवाने के लिए पार्टी के बनाए हुए पीडीए प्रहरियों को दिशा निर्देश दिए। विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान बनाकर पिछड़े लोगों को समाज में सिर ऊंचा करके जीने का अधिकार दिलाया।
विज्ञापन
इस अवसर पर विधायक रेखा वर्मा, मदन सिंह गौतम, लालजी शुक्ला, ओम प्रकाश ओझा,राजकुमार यादव, स्नेह लता दोहरे, मधु यादव, पल्लवी पाल, सुमन दिवाकर, रानू पालीवाल, निर्मला गौतम, भरत खन्ना,वीरेंद्र शास्त्री,अनवर सिंह यादव, आदिल खान व बबलू नायक आदि मौजूद रहे।
भाजपा कार्यालय पर बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि
औरैया। भाजपा जिला कार्यालय में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया व पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष व अन्य नेताओं ने बाबा साहेब के जीवन पर रोचक प्रसंग सुनाकर उनकी राष्ट्रभक्ति व वंचितों के प्रति किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अमरचंद राठौर, अनिल तोमर, मंजू सिंह चौहान, विशाल शुक्ला, राहुल गुप्ता, रामजी वाजपेई, कुंवर सिंह बाथम, सर्वेंद्र भदौरिया, जगमोहन चौहान,सुधीर शुक्ला, कल्लू यादव, सुधीर, प्रतिमा अवस्थी, कंचन अग्निहोत्री, अनुराग दीक्षित, ज्योति अवस्थी व आकांक्षा पांडे, सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे। (संवाद)
बाबा साहेब को याद किया
फफूंद। क्षेत्र में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस शनिवार को मनाया गया। दलित पैंथर के नेतृत्व में युवाओं की बाइक रैली निकाली गई। रैली क्षेत्र के गांवों में घूमते हुए केशमपुर गांव स्थित आंबेडकर पार्क पहुंचकर समाप्त हो गई।
यहां उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वक्ताओं ने उनके विचारों को याद किया। कार्यक्रम में बालेश्वर दयाल, अनिल बौद्ध, सरमन लाल, कैलाश बौद्ध, शिवेंद्र मिस्त्री, धीरू व अनिरुद्ध सहित तमाम युवा शामिल रहे। (संवाद)