फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Azam statement on Paris attack is shameful

पेरिस हमले पर आजम का बयान शर्मनाक

Tue, 17 Nov 2015 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Tue, 17 Nov 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
Azam statement on Paris attack is shameful
मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री रामशंकर कठेरिया ने कहा कि प्रदेश सरकार की करतूतों को भाजपा आने वाले चुनाव में जनता के सामने खोलेगी। उन्होंने पेरिस की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए आजम खां के बयान को शर्मनाक बताया। कहा कि यूपी में इतना दम नहीं कि आजम खां पर कार्रवाई करे। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश के सम्मान व स्वाभिमान को उन्होंने दुनिया में स्थापित किया है। मंगलवार को कस्बे में भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


 आगरा के सांसद और मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया का नगर में भाजपा के नगर अध्यक्ष अवनीश त्रिपाठी के आवास पर भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियों से रूबरू होकर उनका हालचाल जाना। इस अवसर पर भाजपा के नगर अध्यक्ष अवनीश त्रिपाठी के अलावा, गुडडी कठेरिया, मुकेश कठेरिया, के केराज , छक्कीलाल कोरी, यशवीर शिकरवार , शिवमहेश दुबे, विनय गुप्ता, रजनीकांत शुक्ला, विनोद शुक्ला, सुधाकर मिश्रा, दुलारे सेंगर, कुन्नू सोनी, रामजी शुक्ला, अतुल मिश्रा, भोले, रामबहादुर, सौरभ दुबे, वैभव शुक्ला, आशाराम राजपूत, आदि सैकड़ो भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन


सिंघल के निधन पर जताया शोक
कस्बे में भाजपाइयों को सम्बोधित करते हुये राज्यमंत्री को जैसे ही विश्व हिन्दू परिषद के संरक्षक अशेाक सिंघल के निधन का समाचार मिला तो उन्होंने गहरा दु:ख जताया। कहा कि सिंघल जी का निधन देश के लिये बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने देश के लिए सांस्कृतिक, धार्मिक, सामाजिक और राष्ट्रीय मूल्यों के लिये उनका जीवन प्रेरणादायी रहेगा। देश के लिये एक समर्पित व्यक्तित्व हम सबसे दूर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed