{"_id":"5dc857eb8ebc3e5b635f14a8","slug":"ayodhya-auraiya-news-knp525019561","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैसले के दूसरे दिन भी शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की रही नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैसले के दूसरे दिन भी शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की रही नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। अयोध्या फैसला आने के दूसरे दिन रविवार को भी शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रही। सतर्कता के दौरान पुलिस ने ड्रोन कैमरे के माध्यम से भी हर स्थिति पर आसमान से निगरानी की गई। हिंदु मुस्लिम एकता की मिसाल देते हुए लोगों ने भाईचारा बनाए रखा। इसके चलते हर ओर शांति रही। उधर, सब कुछ अच्छे से निपट जाने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।
रविवार को आम दिनों की तरह ही सड़कों पर आवागमन जारी रहा। छुट्टी का दिन होने के कारण बाजार में अधिकांश दुकानें बंद रहीं। अयोध्या फैसला आने को लेकर पुलिस की ओर से शहर में बनाए गए 14 प्वाइंटों में दूसरे दिन कुछ ही प्वाइंटों पर ही पुलिस की चौकसी रखी गई। शेष अन्य प्वाइंटों से फोर्स हटाकर जुलूस-ए-मोहम्मदी की सुरक्षा में लगा दिया गया।
शहर में सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल के दौरान सुभाष चौक पहुंचने पर पुलिस के छह-सात कर्मचारी मौजूद मिले। चौराहे पर रोजमर्रा की तरह लोगों का आवागमन जारी दिखा। कुछ दुकानें खुली थी। जिन पर लोग अपनी जरूरी सामानों की खरीदारी करते दिखे। यमुना रोड स्थित जमालशाह पहुंचने पर पुलिस बल सतर्कता के साथ तैनात मिला।
विज्ञापन
दुकानों में दोनों संप्रदाय के लोग आपस में बातचीत व हंसी मजाक करते नजर आए। माहौल पूरी तरह से शांत दिखा। खानपुर चौराहे पर भी सतर्कता के मद्देनजर पुलिस तैनात रही। यहां पर पुलिस कर्मियों के अलावा वज्र वाहन को भी तैनात किया गया। कस्बा खानपुर को अंदर जाने वाले मार्ग पर सुरक्षा को लेकर खास सतर्कता बरती गई। चार पहिया वाहनों को अंदर कसबे में जाने के लिए खानपुर चौराहे के बाद बेरीकेडिंग लगा दी गई, जहां पर पुलिस व ट्रैफिक के सिपाहियों को तैनात किया गया।
शहर से जालौन चौराहे की तरफ जाने वाले मार्ग पर भी दूसरे दिन सुरक्षा व्यवस्था कायम रही। यहां जालौन चौराहे पर ओवरब्रिज के नीचे पुलिस कर्मी पूरी सतर्कता से तैनात मिले।
एएसपी कमलेश दीक्षित का कहना है कि अयोध्या फैसले को लेकर शहर में शनिवार को सुरक्षा की दृष्टिकोण से 14 सुरक्षा प्वाइंट बनाए गए थे। दूसरे दिन पांच-छह स्थानों को छोड़कर शेष सभी खत्म कर दिए गए। हालांकि औरैया शहर में पूर्व की भांति दोनों संप्रदाय के लोगों ने पूरी तरह से अमन-चैन की मिसाल पेश करते हुए भाईचारे का संदेश दिया। रविवार को पूरे शहर में शांति का माहौल रहा।