{"_id":"5dc7093d8ebc3e5b0717e64d","slug":"ayodhya-auraiya-news-knp5248567181","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैसले से प्रभावित नहीं हुआ शहर का बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैसले से प्रभावित नहीं हुआ शहर का बाजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। अयोध्या फैसले पर आए फैसले के बाद जिले के हिंदू-मुस्लिम भाइयों ने अपनी गंगा-जमुनी तहजीब को बरकरार रखा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बाद भी किसी के चेहरे पर किसी भी तरह का खौफ नहीं था। सबकी दिनचर्या रोजाना के ढर्रे पर चलती दिखी। बाजार गुलजार रहे, लोगों ने रोजमर्रा की चीजों की खरीदारी की। चारों तरफ शांति का माहौल रहा।
कोर्ट का फैसला आने के बाद न तो किसी के चेहरे पर कोई खौफ दिखा और न ही कोई रंज, बस दिख रही थी तो सिर्फ एक-दूसरे के प्रति भाईचारे की भावना। शनिवार को अयोध्या फैसला आने के बाद भी शहर के बाजार पहले की भांति ही देर रात तक गुलजार रहे।
लोगों ने पहुंचकर अपनी-अपनी दैनिक जरूरतों के सामान की खरीदारी की। बता दें कि शहर की गंगा-जमुनी तहजीब को इससे पहले भी दोनों संप्रदाय के लोगों की तरफ से मोहर्रम व बुढ़वा मंगल के दिन भाईचारे को प्रस्तुत कर सभी को आश्चर्य में डाल दिया था। इससे जिला प्रशासन ने भी बड़ी राहत महसूस की थी।